बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गंगाशहर थाने के हवलदार रामस्वरूप बिश्नोई एएसआई बने, थाना स्टाफ व सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर न्यूज़।
बीकानेर के उप नगर गंगाशहर पुलिस थाना में कार्यरत हवलदार रामस्वरूप बिश्नोई के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत होने पर पूरे पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल रहा।
गंगाशहर पुलिस थाना के सीओ कार्यालय में कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रामस्वरूप बिश्नोई को पदोन्नति मिलने पर सीओ हिमांशु शर्मा एवं सीआई परमेश्वर सुथार ने अपने हाथों से स्टार चिन्ह लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर थाना स्टाफ एवं सीओ कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
इसके साथ ही सीएलजी सदस्यों एवं गौतम सेवा ट्रस्ट की ओर से भी उन्हें बधाई दी गई। गौतम सेवा ट्रस्ट की ओर से रिटायर्ड पीटीआई मास्टर जगदीश प्रसाद उपाध्याय एवं उनकी टीम ने गुलदस्ता भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिसकर्मियों एवं सामाजिक संगठनों ने विश्वास जताया कि एएसआई रामस्वरूप बिश्नोई अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।

Subscribe to my channel


