खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

सुशासन रथ यात्रा पाटनअहीर–तिगावा पहुँची, सरकार के दो साल की उपलब्धियाँ गांव-गांव पहुंचाईं

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (हरसौली) खैरथल-तिजारा।

हरसौली।राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ किशनगढ़बास विधानसभा के हरसौली मंडल में निकाली गई सुशासन (विकास) रथ यात्रा आज ग्राम पंचायत झाड़का, कुमपुर, नांगलसालिया, तिगांवा एवं पाटनअहीर पहुँची। रथ यात्रा के आगमन पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस दौरान ग्रामीण भाइयों-बहनों से आत्मीय संवाद कर राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए ऐतिहासिक एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार हर गांव, हर गरीब और हर वर्ग के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में हरसौली तहसीलदार वीरेंद्र सेन, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जांगिड़, समशेर सरपंच, प्रवीण यादव (एमपीएस), शेर सिंह सरपंच, अनीता देवी सरपंच, करन सिंह पूर्व सरपंच, हुकम सिंह (जीएसएस अध्यक्ष), संजय यादव महामंत्री, राजपाल पूर्व सरपंच, जसवंत यादव, हनुमान यादव, बिजेंद्र सिंह, घनश्याम, नवल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुशासन रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गांव-गांव पहुंचाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button