देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में ‘वस्त्रदान महादान’ सेवा अभियान का शुभारंभ, जरूरतमंदों तक पहुँचेगी ठंड से राहत

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर | 21 दिसंबर 2025

ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से बीकानेर में ‘वस्त्रदान महादान’ सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। यह पुनीत कार्य हरि प्यारी समिति के सदस्य विजय कपूर, प्रवीन कुमार घई, पूजा मोदी, दीपक तथा WE ARE FOUNDATION की अर्चना सक्सेना के नेतृत्व में स्वर्गीय धर्मेन्द्र जी की पावन स्मृति में प्रारंभ किया गया।

इस सेवा अभियान के अंतर्गत शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में रखे साफ-सुथरे, धुले हुए और उपयोग योग्य वस्त्र दान करें, ताकि ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों एवं असहाय लोगों तक गर्म कपड़े पहुँचाए जा सकें। आयोजकों ने बताया कि वस्त्रदान न केवल ठंड से बचाव का साधन है, बल्कि यह मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त प्रतीक भी है।

यहाँ कर सकते हैं वस्त्रदान

WE ARE FOUNDATION (अर्चना सक्सेना)

📞 मोबाइल: 8949748990

संतोषी वस्त्र भंडार

📍 पता: 5C/41, जेएनवी कॉलोनी, बीकानेर

📞 मोबाइल: 7611000558

सिटी एक्सप्रेस न्यूज़

📞 मोबाइल: 8209227559

महत्वपूर्ण निर्देश

केवल साफ, स्वच्छ एवं धुले हुए वस्त्र ही दान करें।

फटे या गंदे वस्त्र न दें।

यह वस्त्रदान अभियान 21 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि “ठंड के मौसम में किसी को गर्म कपड़ा देना, उसके जीवन में खुशियों की एक किरण जगाने जैसा है।”

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button