खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वृंदावन में संत भास्कर भारद्वाज का व्याख्यान,गौ माता और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर गरजे संत भास्कर भारद्वाज

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)

कोटकासिम:- आध्यात्मिक गुरु एवं कोटकासिम के पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के संस्थापक संत भास्कर भारद्वाज का वृंदावन में व्याख्यान प्रवचन आयोजित किया गया! इस दौरान अपने संबोधन में संत भास्कर भारद्वाज ने कहा आज महिलाओं और गौ माता पर बहुत अत्याचार हो रहा है हमें इस बारे में विचार अवश्य करना चाहिए! गौ माता और महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है इनकी रक्षा सुरक्षा के प्रयास करना चाहिए और तन मन धन कुर्बान करके इनके लिए कार्य करना चाहिए!उन्होंने कहा महिलाओं और गौ हत्या पर अत्याचार करके कोई व्यक्ति सुखी नहीं रह सकता उसको भयानक दंड की प्राप्ति होती है!उन्होंने कहा महिलाओं और गौ माता की रक्षा करना हमारा धर्म भी है और कर्तव्य भी शास्त्रों में इनको देवी का दर्जा प्राप्त है! इस पावन अवसर पर पवन उर्फ गोली प्रजापत द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! वहीं गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने गौ माता का पूजन कर चुनरी उढ़ाकर गुड और चारा खिलाया और सभी से गौ माता की सेवा करने का संकल्प दिलाया!इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button