जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

जिला पुलिस पूंछ ने नशा मुक्ति अभियान के तहत कलाई टॉप में नुक्कड़ नाटक एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

 

पूंछ, 18 दिसंबर 2025: नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जिला पुलिस पूंछ ने आज हाई स्कूल कलाई टॉप में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक एवं संगीत आधारित कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आम जनता को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और नशा-मुक्त जीवन जीने के महत्व के बारे में sensitise करना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय निवासी भी सक्रिय रूप से भाग लिए। नुक्कड़ नाटकों और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं और समाज की भूमिका पर भी जोर दिया गया, ताकि यह बढ़ती समस्या को रोकने में सक्रिय योगदान दिया जा सके।

जिला पुलिस पूंछ ने इस अवसर पर बताया कि वे सरस्वती संगीत के कलाकारों के साथ मिलकर लगातार इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिससे नशे के खिलाफ समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button