खेलदेशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर के मयूर सैन ने बढ़ाया जिले का गौरव, नेशनल बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर किया नाम रोशन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
वार्ड नंबर 41, सेक्टर नंबर 2, मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर निवासी स्वर्गीय श्री गोपी किशन जी सैन (सेवानिवृत्त तहसीलदार) के सुपौत्र एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, बीकानेर शहर के जिला मंत्री कमल कुमार उर्फ राजीव कुमार सैन के सुपुत्र मयूर सैन ने चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (नेशनल अवॉर्ड) हासिल किया है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे बीकानेर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
मयूर सैन की इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में दिनांक 16 दिसंबर 2025 को एक भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली मूर्ति पार्क, सेक्टर-2, मुक्ताप्रसाद नगर से सायं 5 बजे से 6 बजे तक प्रारंभ होकर उनके निज निवास तक निकाली जाएगी।
आयोजकों ने शहरवासियों, खेल प्रेमियों और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस होनहार खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करें और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दें।
मयूर सैन की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।
जय सियाराम 🙏

Subscribe to my channel


