खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्वस्थ नारी से ही सशक्त परिवार का निर्माण – रामहेत सिंह यादव

इस दौरान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के साथ आध्यात्मिक गुरु भास्कर भारद्वाज रहे मौजूद

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम(खैरथल-तिजारा)

सोमवार को कोटकासिम स्वास्थ्य केंद्र पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार हो हमारा” थीम के अंतर्गत आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब नारी स्वस्थ रहेगी तभी परिवार और समाज सशक्त बनेगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के साथ आध्यात्मिक गुरु भास्कर भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में प्रधान संतो गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, ब्लॉक अधिकारी गोविंद सिंह, पूर्व सरपंच वेद प्रकाश शर्मा,संत भास्कर भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, भाजपा नेता मुन्ना यादव, रामपत मेघवाल, चंदन सिंह गुर्जर, अर्जुन जाट, मुकेश सैनी, मदनलाल सैनी, विक्रम सिंह जाट, सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button