Bigg breking,,,,,,मनासा। अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस नेता करेंगे अनशन

रिपोर्ट दशरथ माली चचौर
मनासा। जिला नीमच ।मध्य प्रदेश। घटना बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि में सरकारी अस्पताल के शौचालय में मृत मिले नवजात शिशु के मामले में प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल सचिव दिनेश जी राठौड़ ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदारों को कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि 3 दिन बाद भी इस मामले में कोई जवाबदार जवाब नहीं दे पा रहे हैं। क्यों आखिर नवजात अस्पताल में कैसे पहुंचा अस्पताल प्रशासन का मौन रहना कहीं ना कहीं अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत होने की शंकाओं को जन्म देता है ।अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर 17 अप्रैल सोमवार से अस्पताल परिसर में और निश्चित अनशन करूंगा। प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल सचिव श्री दिनेश जी राठौड़ ने कहा कि विकासखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात शिशु को देखने की घटना से पूरा अस्पताल प्रशासन अनभिज्ञ है। यही नहीं अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं ।जो कहीं ना कहीं अस्पताल के जिम्मेदारों और यहां के जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल खड़े करता है। इसकी गंभीरता के साथ जांच होना चाहिए 3 दिन गुजरने के बाद भी प्रशासन ने भी अस्पताल की नाकामी और लापरवाही की जांच शुरू नहीं की। श्री राठौर ने कहा कि सवाल यह है कि आखिर बच्चा आया कैसे ।वहां तक बच्चे को फेंकने के लिए आने वालों को अस्पताल में रात के समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने नहीं देखा ।रात को अस्पताल में इस तरह से आने जाने वाले से कोई पूछताछ करने वाला क्या कोई नहीं है। राठौर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नवजात की हालत देखकर लगता है। कि डिलीवरी होते ही उसकी हत्या करने के लिए अस्पताल में फेंक दिया है ।अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ सोमवार से अनिश्चितकालीन अनशन अस्पताल परिसर में करूंगा। और अनशन जारी रहेगा जब तक यह पता नहीं चल जाएगा। बच्चे को शौचालय में फेंकने वाले गुनाहगार कौन हैं। और इतने बड़े कृत्य को करने में जिनकी भी संदिग्ध भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री राठौड़ ने काग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आमजन से इस न्याय की लड़ाई में सहभागिता निभाने की अपील की है ताकि दोबारा ऐसी निर्मम हत्या व ऐसी घटनाएं ना हो।
Subscribe to my channel


