बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
शादी समारोह में नशा न करने का आह्वान, डूंगराराम बोगु ने दिलाया नशा-मुक्त जीवन का संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल | 13 दिसंबर 2025
जसोल में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान नशा-मुक्त समाज का संदेश देते हुए अणुव्रत समिति जसोल के पूर्व अध्यक्ष श्री डूंगराराम जी बोगु ने प्रेरणादायी पहल की। अपने पौत्र श्री विक्रम कुमार के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद एवं प्रीतिभोज समारोह में उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए जीवन भर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति जसोल की ओर से श्री डूंगराराम जी बोगु एवं पौत्र के ससुर श्री कुंदनजी पंवार (सूरसागर, जोधपुर) का साफा एवं अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। श्री बोगु ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से नशा-मुक्त जीवन जी रहा है और समाज को भी इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि सुपौत्र श्री विक्रम कुमार (सुपुत्र श्रीमती कवितादेवी एवं श्री गणपतलाल बोगु) का विवाह आयुष्मति खुशबू (सुपुत्री श्रीमती सुमनदेवी एवं श्री कुंदनजी पंवार) के साथ 12 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ।
अणुव्रत मंत्री सफरूखान ने समारोह में पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए आग्रह किया कि किसी भी सामाजिक आयोजन के आमंत्रण पत्र पर स्पष्ट रूप से “नशा-मुक्त समारोह” अंकित होना चाहिए। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने के लिए नया नारा भी दिया—
“बीड़ी, सिगरेट, शराब, अफीम, गुटखा आदि नशा—ना सा ना;
और चाय, कॉफी, ठंडा—बस सा बस।”
समारोह में अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री महावीरचंद सालेचा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने का सशक्त संदेश दिया गया।

Subscribe to my channel


