अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मोटर साइकिल की चोरीः एसपी से मुकदमा दर्ज कराने की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के अकारी निवासी सचिन पुत्र राजाराम ने एसपी को पत्र देकर कहा है कि वे गांव के ही नीलम पत्नी राकेश की मोटर साईकिल लेकर 2 दिसम्बर को बस्ती आये थे। उन्होने हीरो स्पेलेन्डर मोटरसाईकिल यू.पी. 51 ए जेड 4044 को मालवीय रोड स्थित गीतांजलि पैलेस के सामने खड़ा किया था। काम से वापस आने के बाद मोटरसाईकिल वहां से गायब थी। उन्होने 112 नम्बर पर पुलिस को मामले की सूचना दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साईकिल चुरा कर ले जा रहा है। मामले की लिखित तहरीर रौता चौराहा पुलिस चौकी और कोतवाली को दिया किन्तु 10 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही मोटसाईकिल बरामद हुई। उन्होने एसपी से मांग किया है कि मोटरसाईकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही उसे बरामद कराया जाय।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button