रिपोर्टर: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश
मोबाइल: 7376 3261 75
लखीमपुर खीरी, 12 दिसम्बर 2025।
सिंगाही नौरंगाबाद सोसाइटी पर किसानों को खाद न मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों के अनुसार वे सुबह 8 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन तय समय पर सोसाइटी नहीं खुली।
आरोप है कि सोसाइटी इंचार्ज अनुज शुक्ला और कर्मचारी समय से कई घंटे देर से पहुंचे। बताया गया कि अधिकारी व कर्मचारी आराम से नाश्ता-पानी करने के बाद करीब 10 बजे सोसाइटी पहुंचे। इस दौरान किसान भूखे-प्यासे लाइन में इंतजार करते रहे।
किसानों का कहना है कि लगातार दूसरे दिन भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी, जिसके चलते उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
स्थानीय किसानों ने अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने और समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।