उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक ने की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

 

रिपोर्ट : डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल नंबर: 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी, 12 दिसंबर 2025।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन खीरी के परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल की शारीरिक व मानसिक फिटनेस सुनिश्चित करने हेतु सभी पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल अभ्यास भी कराया गया।

परेड में पुलिस लाइन का बल एवं विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी शामिल हुए। निरीक्षण के उपरांत एसपी महोदय ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने, टर्नआउट को नियमानुसार मेंटेन करने तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी रजिस्टरों को व्यवस्थित रखने और उन्हें नियमित रूप से अद्यावधिक करने के निर्देश भी दिए।

एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर प्रशिक्षु आरक्षियों के बैरक एवं मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने मेस में भोजन की गुणवत्ता के मानकों को बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button