उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
पण्डित राम शंकर मुनि वानप्रस्थी को मण्डल आर्य समाज और आर्य वीर दल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बस्ती 11दिसम्बर।
*पण्डित राम शंकर मुनि वानप्रस्थी को मण्डल आर्य समाज और आर्य वीर दल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
आर्य समाज नई बाजार बस्ती में 8 दिसंबर को दिवंगत हुए पंडित राम शंकर मुनि वानप्रस्थी को शांति यज्ञ के माध्यम से आर्य समाज और आर्य वीर दल ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें उनके पौत्र अमरेंद्र पाण्डेय और प्रतीक उपाध्याय मुख्य यजमान रहे। इस कार्यक्रम में मंडल के संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर और बस्ती जिले की विभिन्न आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आचार्य शैलेंद्र द्वारा शांति यज्ञ कराया गया इसके पश्चात आर्य समाज के पदाधिकारियों ने उनके प्रति अपने संस्मरण व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आचार्य शैलेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि शरीर नश्वर है पर आत्मा अजर अमर है मुनि जी की कीर्ति अमर है वैदिक धर्म के लिए पूर्ण समर्पण, अटूट श्रद्धा और निष्पक्ष जीवन उनके अविस्मरणीय व्यक्तित्व की छाप सब पर अनायास ही पड़ जाती थी। उनके द्वारा पूरे भारत में किया गया वेद प्रचार हमेशा याद किया जाएगा। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि उन्हें आर्य समाज की प्रेरणा सत्यार्थ प्रकाश और ऋग्वेदादिभाष्य भूमिका पढ़कर प्राप्त हुई। जिसके लिए वे हमेशा कार्य करते रहे। इस अवसर पर रवि त्रिपाठी, गिरिजाशंकर द्विवेदी,गरुण ध्वज पाण्डेय, योगाचार्य दिनेश शास्त्री, सत्येंद्र आर्य, मनोज कुमार संत जी, गुलाब चंद्र आर्य, ओम प्रकाश आर्य मगहर, ओमप्रकाश आर्य बस्ती, देवव्रत आर्य, डॉ उमेश चंद्र त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, आचार्य शैलेंद्र द्विवेदी, अमरेंद्र पाण्डेय आदि ने अपने संस्मरण सुनाते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


