उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

जनता दर्शन और आर्य वीर दल प्रदर्शन के साथ प्रारम्भ हुआ आर्य समाज का 52वा वार्षिकोत्सव

 

बस्ती 9दिसम्बर।

ओम ध्वज किसी मत पंथ का नहीं बल्कि पूरे आर्यावर्त के निवासियों का सामूहिक ध्वज है। इसे सभी लगा सकते हैं।

ओम ध्वज वेद के समान ही सार्वजनिक, सार्वभौमिक और सर्वकालिक है। यह बातें आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 52वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर आचार्य शिवकुमार ने ध्वजारोहण करते हुए कही। यज्ञ कराते हुए वाराणसी से पधारे आचार्य शैलेन्द्र ने कहा कि यज्ञ और वैदिक संस्कृति ही पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरो सकती है। यज्ञ जहाॅ पर्यावरण को शुद्ध करता है वहीं हमारे विचारों को भी पवित्र करता है। इसे जीवन में धारण करने से व्याक्ति राष्ट्रपोषक बनता है और इस पर सबका अधिकार है और सबके लिए अनिवार्य भी है। ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम स्थल से एक विशाल शोभा यात्रा पुरानी बस्ती क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जिसका जगह-जगह राजेन्द्र जायसवाल, राम अग्रवाल, दिलीप कसौधन, रामकृष्ण जायसवाल, ओंकार आर्य, आनन्द स्वरूप आर्य, रामकृष्ण गुप्ता, मनोज सर्राफ आदि ने जलपान व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पण्डित राम मगन, पंडित राजेश पंछी ने लोगों को चार दिवसीय महोत्सव की सूचना दे रहे थे तो दूसरी ओर दिनेश आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश और दिनेश कुमार प्रांतीय संचालक वाराणसी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में आर्य वीर, वीरांगानओं के शौर्य प्रदर्शन से लोगों के मन में वैदिक धर्म की अमिट छाप पड़ रही थी। वैदिक धर्म की जय, आर्य समाज अमर रहे, वेद की ज्योति जलती रहेगी, ओम का झण्डा उॅचा रहेगा भारत माता की जय, अमर हुतात्माओं की जय इत्यादि गगन भेदी नारो से वातावरण गूॅज रहा था। विद्वानों के भजनोपदेश वास्तव में लोगों को वेदों की ओर लौटने पर विवश कर रहे थे। इस अवसर पर दिनेश शास्त्री के नेतृत्व में बच्चों ने सर्वांगसुन्दर व्यायाम, लाठी, जूडो, नानचक्र,स्तूप, गोला आदि का प्रदर्शन कर वैदिक संस्कृति की रक्षात्मक प्रक्रिया के दर्शन कराये। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्तूपों का प्रदर्शन कर लोगो को हतप्रभ कर दिया। कार्यक्रम प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों पाखण्डों एवं अन्धविश्वासों को दूर कर समाज में शुचिता, आपसी भाईचारा एवं समरसता के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना भरना है, उन्होने जनमानस से इस कार्यक्रम में विद्वानों के विचार सुनने एवं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने की अपील की है। शोभा यात्रा में गोरखपुर, चौरी चौरा, लालगंज, महादेवा, महाराजगंज, मुंडेरवा, खलीलाबाद, गांधी नगर, मगहर के आर्यों के अलावा पतंजलि योग समिति, हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, भारत विकास परिषद् आदि प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कामना पाण्डेय, नीलम मिश्रा, नंदीश्वर दत्त ओझा, योग शिक्षक सूर्य प्रताप सिंह अखिलेश चौधरी, सुनील कुमार गुप्ता व्यापार मंडल, सभासद चुनमुन लाल, रवि प्रकाश, पवन कुमार, आयुष श्रीवास्तव, विकास बरनवाल, रवि पासवान, उदयभान आर्य, राधेश्याम आर्य, घनश्याम आर्य, उपेंद्र शर्मा, मनोज कुमार जायसवाल, सत्य प्रकाश सिंह, भागवत बरनवाल, अश्वनी ओझा, शिव श्याम, आदित्यनारायण गिरी, नितीश कुमार, मोतीलाल स्वयं सेवक,आदित्य आर्य, प्रिया, आसना खातून,घनश्याम आर्य, गोपेश्वर त्रिपाठी, नंदीश्वर दत्त ओझा,अशोक आर्य, हरिपति पाण्डेय, वशिष्ठ गोयल, देवव्रत आर्य, अनीशा मिश्रा, शिवांगी, महक मिश्रा, अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, अनूप कुमार त्रिपाठी, राजदेव तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

 गरुणध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button