उत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
जल निकासी समस्या के समाधान के लिए अपना दल (एस) आया आगे,स्ट्रीट लाइटें भी बांटी

संवाददाता मोनू शर्मा, जालौन
माधौगढ़- रामपुरा ब्लॉक के ग्राम हनुमान गढ़ी में विकास कार्यों को गति देते हुए अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए पाँच स्ट्रीट लाइटों का वितरण किया। लाइटों की कमी के कारण गाँव के कई हिस्सों में अंधेरा रहता था, जिससे आवागमन में दिक्कतें आती थीं। स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद अब लोगों को रात में भी सुरक्षित आवाजाही का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से वे लाइट की समस्या से जूझ रहे थे, ऐसे में यह पहल उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी।
लाइट वितरण कार्यक्रम के पश्चात ग्रामीणों ने ओंकार सिंह के समक्ष जल निकासी से जुड़ी गंभीर समस्या भी रखी। गाँव में बारिश या नाली का पानी रुके रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण आमजन को घरों से निकलने में कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक उचित समाधान नहीं मिल पाया है।
जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए ओंकार सिंह ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर जल निकासी की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराएंगे। उन्होंने कहा कि गाँव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और वे हर संभव प्रयास करेंगे कि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएँ समय पर मिलें। ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट मिलने और समस्या के समाधान का भरोसा देने के लिए प्रदेश महासचिव का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


