LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्टर: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376 3261 75

खीरी। जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस ने आज 08 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति को अवैध देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के दिशा-निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना खीरी पुलिस की कार्रवाई के तहत महताब आलम पुत्र अव्दुल रहीम निवासी सैय्यदबाडा, थाना व जिला खीरी (मुकदमा संख्या 864/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर और 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

थाना खीरी पुलिस की टीम में शामिल थे:

1. उ0नि0 पटेल, थाना व जिला खीरी

2. का0 लोकेश कुमार, थाना व जिला खीरी

अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button