उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
आर्य समाज का वार्षिक उत्सव 9 दिसंबर से शोभायात्रा में होगा आर्य वीर दल का भव्य प्रदर्शन

बस्ती 7दिसम्बर।
आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 52वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर दिनांक 9दिसंबर को दिन में बारह बजे भव्य शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी जिसमें आर्य वीर वीरांगनाओं का भव्य प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में मण्डल भर के आर्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। इसके अलावा जिले के सामाजिक संगठन भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पंडित शिवकुमार शास्त्री सहारनपुर से, आचार्य शैलेन्द्र जी वाराणसी, पंडित राम मगन सुल्तानपुर, और राजेश पंछी जी नबाब गंज से पधार रहे हैं। कार्यक्रम को भव्यतम रूप देने के लिए दिनांक 3 दिसम्बर से ही श्री दिनेश आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश के सानिध्य में बच्चों का प्रशिक्षण प्रारम्भ है। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आम जनमानस का आह्वान किया है।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


