उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
राजेंद्र नगर सी-ब्लॉक में स्थित वेंकटेश्वर मंदिर पर भू-माफिया का कब्ज़ा? स्थानीय निवासी ने उठाई आवाज़

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
स्थान: राजेंद्र नगर
राजेंद्र नगर सी-ब्लॉक स्थित भगवान वेंकटेश्वर महाराज तिरुपति मंदिर को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय निवासी विपिन जोशी, जो बालाजी मंदिर कॉलोनी के प्रथम निवासी बताए जा रहे हैं, ने दावा किया है कि यह मंदिर लंबे समय से भू-माफिया के कब्जे में है तथा यहां नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है।
जोशी के अनुसार, मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना, बोर्ड या दिशानिर्देश प्रदर्शित नहीं किए गए हैं, जिससे मंदिर की वास्तविक स्थिति और संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के नाम पर हो रही अवैध गतिविधियों को लेकर क्षेत्रवासियों में भी रोष है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को तुरंत इस मामले की जांच करवानी चाहिए ताकि धार्मिक आस्था से जुड़े इस स्थान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सके और मंदिर का संचालन पारदर्शिता के साथ हो सके।
विपिन जोशी ने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि इस मुद्दे को उजागर कर प्रशासन तक पहुंचाया जाए, जिससे वर्षों से लंबित समस्या का समाधान निकाला जा सके।


Subscribe to my channel


