रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मो० नं० 7376 32175
खीरी, 27 नवम्बर 2025 – थाना नीमगांव पुलिस एवं आईजी रेंज लखनऊ की सर्विलांस टीम और जनपद खीरी की स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 4 बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट की नगदी और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी की निगरानी में और क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने 15 नवंबर 2025 को खीरी जिले में एक मेडिकल स्टोर व्यवसायी से लूट की थी। लूटे गए माल को गोपाल वर्मा नामक साथी की मदद से बेचने की कोशिश की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:
1. मुहीब पुत्र असलम, उम्र 25 वर्ष, कौढेय्या, फरधान
2. हसरत अली उर्फ छोटा तालिब, उम्र 20 वर्ष, गौरिया, फरधान
3. गोपाल वर्मा, उम्र 32 वर्ष, पलिया, खीरी
4. तैय्यब खां, उम्र 24 वर्ष, गौरिया, फरधान
बरामदगी का विवरण:
लूट की नगदी: ₹1,70,000/-
2 तमंचे (.315 बोर) और 3 कारतूस (2 जिंदा, 1 खोखा)
1 मोटरसाइकिल पल्सर, काला रंग, नंबर UP31 BP2043
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मुहीब पुत्र असलम के बाएं पैर में गोली लगी है और उनका इलाज जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी में चल रहा है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना नीमगांव में पुलिस मुठभेड़ (मु0अ0सं0 496/25 धारा 109(1) बीएनएस) और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। ये पहले भी लूट, गौकशी और अन्य संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं और नेपाल समेत अन्य जिलों में भी अपराध कर चुके हैं।
पुलिस टीम जिसने गिरफ्तारी की:
सर्विलांस टीम आईजी रेंज लखनऊ: श्री शिवकुमार, सुदीप कटियार, वरीश पाण्डेय, शीतांश गंगवार
स्वाट टीम: जय प्रकाश यादव, सत्यप्रकाश सिंह, मनीष यादव, ओम मिश्रा, गोल्डन, सिकंदर, विकास चौहान, अरुण कुमार, चालक संजय कुमार
थाना नीमगांव पुलिस टीम: थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम सहित 11 अन्य पुलिसकर्मी