रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मो० नं० 7376 32175
खीरी, 27 नवम्बर 2025 – जनपद खीरी में थाना गोला पुलिस ने ‘आपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत गुमशुदा बालक को केवल 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के दिशा-निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में आज थाना गोला पुलिस ने रिषभ जोशी पुत्र जोगेश (नि0 मोहम्मदी रोड, थाना गोला) को गोला कस्बे के शिवम चौराहा से सकुशल बरामद किया।
थाना गोला पुलिस को बालक के गुम होने की सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम गठित की गई, जिसने गहन जांच और सतत प्रयासों के बाद रिषभ जोशी को सुरक्षित ढूंढा और परिजनों के सुपुर्द किया।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:
1. निरीक्षक अपराध श्री संतोष कुमार, थाना गोला
2. उ0नि0 श्री योगेश कुमार सिंह, थाना गोला
3. का0 शिवकुमार, थाना गोला
पुलिस अधीक्षक खीरी ने बताया कि ‘आपरेशन मुस्कान’ अभियान का उद्देश्य जनपद में गुमशुदा/अपहृता बच्चों की त्वरित बरामदगी सुनिश्चित करना है और इस सफलता ने इस प्रयास को और सशक्त किया है।