उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
संविधान दिवस पर बस्ती में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न — जिलाधिकारी ने दिलाई एकता-अखंडता की शपथ

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 26 नवम्बर 2025।
संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में निहित एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, पीडी राजेश कुमार, राजेश रंजन, ओम प्रकाश मिश्र, सत्येन्द्र पाण्डेय, रंगीलाल, अजय कुमार चौधरी, चिन्ताहरण, हरिशंकर, अशोक चौधरी, शाजमा खातून, गौरव, दीपक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संविधान दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण रहा बल्कि कर्मचारियों में कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प भी मजबूत करता दिखा।

Subscribe to my channel


