शिवसेना के प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने की पत्रकारवार्ता
कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर जनता के लिये कार्य करें

संवाददाता करण सिंह ठाकुर
गुना शिवसेना के प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर जनता के लिये कार्य करें हमारी सरकार से मांग है कि गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाय साशकीय भूमि, चरनोई भूमि ,स्कूल ,कॉलेजों की भूमि , मन्दिर- मठ की भूमि से अतिक्रमण हटाया जाय। पुरानी पेंशन लागू हो ,वेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, शिवसेना 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 26 अप्रैल को भोपाल में विशाल आंदोलन करेगी जिसमें शिवसेना के राष्ट्रीय नेता मौजूद रहेंगे। वही किसान सेना के प्रदेश प्रमुख रजनीश गिरे ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवसेना तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी हो क्योंकि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से त्रस्त हैं ।भाजपा की शिवराज सरकार में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार है विना लेनदेन के कोई काम नहीं होते है किसान परेशान है समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं होते हैं खाद और बीज की कालाबाजारी भ्रष्टाचार की बड़ी समस्या है पत्रकार वार्ता में शिवसेना के राज्य प्रमुख श्री सुनील शर्मा जी एवं प्रदेश सचिव किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री रजनीश गिरे,व गुना जिला प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप जैन मामा, सुनील शर्मा पिपरिया,राजेश शर्मा ,उमाशंकर गुप्ता, कैलाश रजक आदि शिवसैनिक उपस्थित थे,
Subscribe to my channel


