LIVE TVअपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
अजयगढ़ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा,आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

लोकेशन=अजयगढ़।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*अजयगढ़ पुलिस ने चोरी का किया खुलासा,आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल*
चोरी गए मशरूका में से ₹5,500/- का मशरूका बरामद
अजयगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम हनुमतपुर में 07.10.2026 को हुई चोरी की घटना का सफलता पूर्वक खुलासा करते हुए चोरी के मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी गए मशरूका में से ₹5,500/- का मशरूका बरामद किया गया है।
उक्त चोरी की घटना के खुलासे एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी अजयगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में दिनांक 07.10.2026 को थाना अजयगढ़ में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 521/2026, धारा 305(A), 331(4) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश यादव पिता शंकर यादव, निवासी ग्राम हनुमतपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ एवं विवेचना के दौरान चोरी गए मशरूका में से ₹5,500/- का मशरूका बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से प्राप्त आदेश के पालन में आरोपी को जिला जेल पन्ना दाखिल कराया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अजयगढ़ उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव, एएसआई अशोक गौतम (चौकी प्रभारी हनुमतपुर), आरक्षक महेंद्र प्रजापति, आरक्षक भूपाल सिंह, आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक विनोद एवं थाना अजयगढ़ के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to my channel


