उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
आर्य समाज नई बाजार बस्ती में वेद प्रचार अभियान का पांचवां दिन, सुखी गृहस्थ जीवन के बताए सूत्र

बस्ती 11अगस्त।
आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित वेद प्रचार अभियान के पांचवें दिन कार्यक्रम आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आदित्य नारायण गिरि के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। यज्ञ कराते रुक्मिणी जोशी ने बताया कि प्रत्येक गृहस्थ के लिए सबसे बड़ा अपना परिवार होना चाहिए। बताया कि जहां एक दूसरे की सेवा और रक्षा में सब लगे हुए हों उसको परिवार
कहते हैं। कहा कि जो अपने पितरों को पुत अर्थात वृद्धावस्था के कष्टों रूपी नरक से बचाता है उसी को पुत्र कहते है। वेदमन्त्रो की व्याख्या करते हुए उन्होंने पत्नी के कर्तव्य बताते हुए कहा कि नवविवाहिता को अपने से बड़ी स्त्रियों की सुश्रुषा अर्थात उनकी बातें सुनना और उचित होने पर उसका पालन करना चाहिए। अपने समान आयु की स्त्रियों से सखी का भाव रखना, पति का क्रोध बढ़ाने वाली बातें न करना और धन के बढ़ने पर अभिमान से बचना और संतान का उचित निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भजनोपदेश द्वारा सबको सुखी गृहस्थ के सूत्र बताए गए। आचार्य सुरेश जोशी ने अपने उपदेश में लोगों को सत्संग का महत्व बताया कि वेद पढ़ने के चार मुख्य लाभ है। पहला लाभ यह है कि मन हमारे वश में सात्विक हो जाता है। दूसरा यह कि सुख से सो सकते हैं। अनिद्रा, तनाव डिप्रेशन से दूर होते हैं। निष्पाप धन लाभ तीसरा और निर्द्वंद्व निष्कलंक जीवन चौथा लाभ है। कार्यक्रम में देवव्रत आर्य ने संध्या वंदन और भजन प्रस्तुत किया। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि जन जन तक वेद और वैदिक संस्कृति का प्रचार ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है इसलिए दिन का कार्यक्रम समाज के परिवारों विद्यालयों में और सायंकालीन सत्र आर्य समाज सत्संग भवन में किया जाता है। इस कार्यक्रम की पूर्णाहुति 12 सितम्बर को होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेश शुक्ल प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज, महिमा आर्य, उपेन्द्र आर्य, विश्वनाथ, गणेश आर्य धर्मेंद्र कुमार, साक्षी कुमारी,मोहित, रवनीत,अनीता जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल रवि बाबू, शंकर जायसवाल, दिलीप कसौधन, राम अग्रवाल, स्नेह सेठी, उमा आर्य, धर्मेंद्र कुमार, अनिल पंसारी, अशोक आर्य, ब्रह्मानंद पुरोहित और चंदन आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel

