खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी ने मतदान केंद्रों एवं रवानगी स्थल का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 7 सितंबर। आम नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत चुनाव पर्यवेक्षक अल्पा चौधरी ने सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के रवानगी स्थल का भी जायजा लेकर चुनाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की उपलब्धता, बिजली, पेयजल सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदान दलों के रवानगी स्थल पर भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मतदान दलों के आवागमन, आवश्यक सामग्री एवं अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश, विशेषाधिकारी कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी ऐश्वर्यम प्रजापत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, खैरथल आरओ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


