बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

द्वितीय रेंडमाइजेशन द्वारा किया मतदान दलों का गठन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

*नगरीय निकाय आम चुनाव-2026*

बीकानेर, 2 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दलों का गठन बुधवार को किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने बताया कि द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान नगर निगम बीकानेर तथा सातों नगरपालिका क्षेत्रों के लिए कुल 688 मतदान दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी (पीआरओ) तथा एक-एक मतदान अधिकारी (पीओ) प्रथम, द्वितीय और तृतीय को शामिल किया गया है। इस प्रकार इन मतदान दलों के लिए कुल 2 हजार 752 कार्मिकों की नियुक्त मतदान दलों में की गई है।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम बीकानेर के लिए 452, नापासर के लिए 25, श्रीडूंगरगढ़ के लिए 51, लूणकरणसर के लिए 35, देशनोक के लिए 25 तथा नोखा के लिए 80 मतदान दलों का गठन किया गया है। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दस प्रतिशत आरक्षित मतदान दलों का गठन भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में बीकानेर नगर निगम के निर्वाचन के लिए मतदान दलों की रवानगी 8 सितंबर तथा अन्य सभी नगर पालिकाओं के लिए द्वितीय चरण में मतदान दलों की रवानगी 10 सितंबर को होगी। रवानगी से पूर्व मतदान दल के कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री संकल्प शर्मा मौजूद रहे।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button