उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

जन्माष्टमी की शोभायात्रा के लिए रहेंगे खास इंतजाम,सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस,महापौर विकास शर्मा ने अधिकारियों और धार्मिक संगठनों के साथ की बैठक

Special arrangements will be made for the Janmashtami procession, with special focus on security and traffic arrangements. Mayor Vikas Sharma held a meeting with officials and religious organizations.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 3 सितंबर को नगर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए इस बार सुरक्षा से लेकर यातायात, सफाई और प्रकाश व्यवस्था तक विशेष इंतजाम किए जाएंगे। शोभायात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ एक प्लाटून पीएसी भी तैनात की जाएगी। वहीं नगर निगम की टीमें पूरे यात्रा मार्ग पर सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए मुस्तैद रहेंगी।

बुधवार को महापौर विकास शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में यात्रा मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सनातन धर्म की अटूट आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इस अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष मंथन किया गया। तय किया गया कि शोभायात्रा के गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा। मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और जाम की स्थिति पैदा न हो। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यातायात नियंत्रण के साथ ही सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक प्लाटून पीएसी भी व्यवस्थाओं में लगाई जाएगी।

 

महापौर ने विशेष रूप से हाईवे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर कहा कि निर्माण कार्य के कारण कई स्थानों पर यातायात और पैदल चलने वालों के लिए जोखिम की स्थिति बन सकती है। उन्होंने ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण मार्ग पर होने वाली गंदगी को तत्काल साफ करने के लिए सफाई कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी। शोभायात्रा गुजरने के साथ ही सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो। प्रकाश व्यवस्था की भी निगरानी की जाएगी। साथ ही विद्युत विभाग को शोभायात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी हमारी आस्था और संस्कृति का महापर्व है। भव्य शोभायात्रा में नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। हमारा प्रयास है कि शोभायात्रा पूरी भव्यता, श्रद्धा और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के नगर निगम पहुंचने पर निगम गेट पर नगर निगम परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें और शोभायात्रा के प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का एक बार पुनः निरीक्षण कर लें।

बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, ओमप्रकाश अरोरा, विजय जग्गा, राजकुमार खनीजो, विजय विरमानी, अमित अरोरा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button