बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : पिपावंशीय राजपूत महासभा

जिला स्तरीय बैठक में सामाजिक उत्थान, युवाओं की भागीदारी और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 1 सितंबर। पिपावंशीय राजपूत महासभा की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष श्री कैलाश सिंह चौहान किरतासर के नेतृत्व में गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

बैठक में समाज को संगठित, शिक्षित एवं सशक्त बनाने की दिशा में पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी समन्वय, एकजुटता और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका देने तथा शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता जताई गई।

बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राजश्री कंवर, जिला अध्यक्ष बीकानेर श्री कैलाश सिंह चौहान किरतासर, मीडिया प्रभारी श्री शेर सिंह कच्छावा, जिला संगठन मंत्री डॉ. रोहित सिंह दहिया, जिला सचिव श्री मनीष सिंह कच्छावा, जिला महासचिव श्री दीपेश सिंह सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष श्री मोहिन्त सिंह सोलंकी एवं जिला सह-कोषाध्यक्ष श्री आशीष सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता से बैठक सफल रही। बैठक के अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button