अपराधब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुरहरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्पा सेंटर, होटल एवं संदिग्ध स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान,अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, स्पा, होटल और संदिग्ध स्थलों पर ताबड़तोड़ चेकिंग

Under the direction of Senior Superintendent of Police, intensive checking campaign at spa centres, hotels and suspicious places, major police campaign against illegal activities, rapid checking at spas, hotels and suspicious places.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जनपद में स्पा सेंटर, होटल, गेस्ट हाउस एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 15 से अधिक होटल/गेस्ट हाउस एवं अन्य संदिग्ध स्थलों की सघन चेकिंग की गई।

जिसमें 50 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। चेकिंग के दौरान 14 से अधिक संदिग्ध महिला एवं पुरुषों को पूछताछ एवं सत्यापन हेतु पुलिस द्वारा रोका गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा उनके संबंध में उपलब्ध अभिलेखों एवं अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान होटल, गेस्ट हाउस एवं स्पा संचालकों/कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि किसी भी परिसर में नाबालिगों का शोषण, मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार अथवा अन्य किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित अथवा संरक्षित न की जाए। प्रत्येक ग्राहक/आगंतुक का नियमानुसार पहचान-पत्र सत्यापन तथा आवश्यक अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही स्पष्ट किया गया कि रजिस्टर/डिजिटल रिकॉर्ड, पहचान-पत्र सत्यापन, लाइसेंस/अनुमति अथवा अन्य आवश्यक अभिलेखों में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं अन्य प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

किसी भी अवैध गतिविधि में संचालक अथवा कर्मचारी की मिलीभगत, संरक्षण या जानबूझकर सूचना छिपाने की पुष्टि होने पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित के विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे स्पा सेंटर, होटल, गेस्ट हाउस एवं संदिग्ध स्थलों को चिन्हित कर सतत निगरानी रखी जा रही है। अभियान का उद्देश्य नाबालिगों एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। भविष्य में भी इस प्रकार की अचानक एवं सघन चेकिंग कार्रवाई लगातार जारी रहेगी*

Anita Pal

Related Articles

Back to top button