बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, जमीनी स्तर पर मजबूती से चुनाव लड़ने की बनी रणनीति

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। गोविंद नगर स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में जिला प्रकोष्ठ अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों तथा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा कर पार्टी को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत ने बताया कि बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने तथा जनता के बीच मजबूती से पहुंच बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने सभी जिला प्रकोष्ठ अध्यक्षों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी-अपनी कार्यकारिणियों की घोषणा शीघ्र कर संगठन को सक्रिय करें और जमीन पर कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त करवाकर प्रत्येक वार्ड एवं क्षेत्र में सर्वे कराया जाएगा तथा निष्पक्ष सर्वे एवं जमीनी फीडबैक के आधार पर मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसमर्थन और क्षेत्र की जनता की राय को प्राथमिकता दी जाएगी।

पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि सभी कांग्रेसजन एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड और क्षेत्र की मतदाता सूचियों पर विशेष ध्यान दें। नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा पात्र मतदाताओं के नामों की जांच करवाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सही मतदाता सूची के बिना चुनाव मजबूती से नहीं लड़ा जा सकता।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में उम्मीदवारों का चयन सर्वे, कार्यकर्ताओं की राय तथा वार्ड एवं क्षेत्र की जनता के फीडबैक के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को अभी से पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरकर पार्टी की जीत के लिए काम करना होगा।

बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहनलाल सरगरा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतीश खींवसरा, पंचायत राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मेहबूब खान सिंधी एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रतन खत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने भी संबोधित करते हुए आगामी चुनावों को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवाराम भील इंटक जिला अध्यक्ष मांगीलाल बोस इंटक महिला जिला अध्यक्ष दरिया देवी तीरगर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेमंत भाटिया सामाजिक न्याय अधिकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जेठाराम प्रजापत खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जितेंद्र वैष्णव भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ जिला अध्यक्ष गिरधारी चौधरी सलीम आफरीदी प्रदेश सचिव खेलकूद प्रकोष्ठ ब्लॉक जिला संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल जिला महासचिव वगताराम चौधरी सी आर गोयल जिला सचिव नारायण चौधरी मोतीराम चौधरी पुरुषोतम सोनी प्रमिला खत्री पूर्व पार्षद मांगीलाल सांखला ओमाराम राइका दुर्गा देवी सोनीनगर अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगासन ब्लॉक अध्यक्ष विरमसिंह थोब मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल ठाकराराम गोदारा ज्योति राणा चंपालाल प्रजापत छगनलाल प्रजापत पीराराम प्रजापत विक्रमसिंह जसोल युवक कांग्रेस सुरेश माली सलीम खिलेरी जिला सचिव जाकिर हुसैन मोहम्मद रमजान गणेश सारण राजू जानी नेमाराम जाखड़ पांचाराम भील राजीव पवार राजू गोल राजू सोनी राजू गौड़ अशोक प्रजापत जसोल नरेंद्र जोशी दिलीप तिरगर गोरखाराम प्रजापत जसोल मेघराज चौधरी ताजाराम भील सूरेश माली जसोल मनोज चौधरी मनोहर जोगासन जसराज सारण सुगेंद्र बोस फिरोज छिपा उमाराम चौधरी गेनपुरी घमंडाराम प्रजापत श्रवण देवासी हनुमानसिंह जसोल मेहबूब राजड्ड रंजीत गोयल अनीश खान रिछोली नगर अध्यक्ष समदड़ी कानाराम चौधरी एडवोकेट मोहलाल प्रजापत थानाराम मेघवाल आफ़ताब आफरीदी जाकिर हुसैन समदड़ी मदनलाल माली समदड़ी सिकंदर खा जसोल मुकेश परिहार मोतीलाल सुन्देशा सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे

बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक सक्रिय करने, आमजन की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button