बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में महासचिव बने, जताया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में महासचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जीवन खां जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी जी एवं सांसद उम्मेदाराम जी बेनीवाल का वे हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य समझा।
उन्होंने अपने नाम की अनुशंसा के लिए स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आदरणीय रतन खत्री जी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत जी तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल जी का भी आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। साथ ही स्थानीय निकायों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Subscribe to my channel


