देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पन्ना विधायक ने 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का किया शुभारंभ

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*पन्ना विधायक ने 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का किया शुभारंभ*
ब्रह्मा कुमारीज के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान का विशाल रूप से हुआ भव्य शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जी के द्वारा किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है उन्होंने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जागरूक और संस्कारित समाज निर्माण में सहभागी बनने का आवाहन किया उन्होंने ब्रह्माकुमारी के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लिए एक श्रेष्ठ कदम है,
बहन ने कहा यह अभियान ब्रह्मा कुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम आदरणीय राज योगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति को समर्पित है आपने अभियान के बारे में संबोधित करती हुई कहां भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं ब्रह्मा कुमारीज के सहयोग से सभी को नशा मुक्त होने के लिए प्रतिज्ञा कराई जा रही है बहन जी ने अभियान का उद्देश्य केवल 10 करोड़ प्रतिज्ञा एकत्र करना नहीं बल्कि 10 करोड़ नागरिकों में सकारात्मक जीवन परिवर्तन का जन आंदोलन खड़ा करना है, इसके माध्यम से नागरिकों को नशा मुक्ति स्वस्थ एवं मूल्य निष्ठ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा राजयोग

Subscribe to my channel


