उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 23 जुलाई को जनसुनवाई करेंगी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बविता सिंह चौहान

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 20 जुलाई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बविता सिंह चौहान 22 जुलाई को जनपद बस्ती के दौरे पर आएंगी। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डॉ. बविता सिंह चौहान 22 जुलाई की शाम 6:30 बजे बस्ती पहुंचेंगी। इसके बाद 23 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे सर्किट हाउस सभागार में महिला संबंधी मामलों की जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित करेंगी।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महिला सुरक्षा, महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों, महिला कल्याण योजनाओं तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा अध्यक्ष संबंधित संस्थानों का निरीक्षण एवं भ्रमण भी करेंगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को बैठक एवं निरीक्षण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Subscribe to my channel


