बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
नीट परीक्षा में सफलता पर कमलेश गोयल का हुआ स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा शहर के निवासी कमलेश गोयल, जो भू-अभिलेख निरीक्षक श्री सूजाराम गोयल के सुपुत्र हैं, ने हाल ही में घोषित नीट (NEET) परीक्षा के परिणामों में सफलता प्राप्त की है। कमलेश ने ऑल इंडिया शेड्यूल कास्ट (SC) रैंक 1282 हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे बालोतरा का नाम गौरवान्वित किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बालोतरा के खेड़ रोड स्थित भाजपा पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा के कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री मदन राज चोपड़ा ने मेधावी छात्र कमलेश गोयल को साफा पहनाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने कमलेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कठिन परिश्रम की सराहना की।
इस सम्मान समारोह में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से मूलचंद ओस्तवाल, सीताराम माली,महेंद्र दवे, भल्लाराम चौधरी, नेमीचंद बारूपाल और राजेश गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी उपस्थित जनों ने कमलेश को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके भावी डॉक्टर बनने के सफर के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Subscribe to my channel


