बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला आयोजित

रीति-नीति व सिद्धांत व्यवस्था ही तेरापंथ-मेरापंथ है साध्वी सत्य प्रभा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा

तेरापंथ भवन में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के निर्देशन एवं तेरापंथ सभा बालोतरा द्वारा तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन शासन श्री साध्वी सत्य प्रभाजी एवं सहवर्ती साध्वीवृन्द के सान्निध्य में हुईं

राजेश बाफना ने बताया

 तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला तेरापंथ भवन के अमृत सभागार प्रांगण में सुबह 9:बजे से दोपहर 4:15बजे तक आयोजित हुई

साध्वी श्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया

मंगलाचरण सभा गीत स्वर संगम सदस्यों द्वारा हुआ।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष राणमलजी ने सभी आगंतुक विशिष्ट गणमान्य एवं संभागी श्रावक समाज का स्वागत अभिनंदन किया

शासन श्री साध्वी सत्य प्रभाजी ने कहा तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का उद्देश्य संघ की रीतिनीति एवं सिद्धांत व्यवस्था को समझना है यही संगठनात्मक कार्य की उपलब्धि है

 आचार्य भिक्षु ने कोई पंथ बनाने के लिए क्रांति नहीं की बल्कि मिथ्या ज्ञान के विचारों को मिटाने के लिए क्रांति की। आचार्य भिक्षु भगवान की वह वाणी जो आगम सूत्र में उल्लेखित थी उसकी व्याख्या ओर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्य किया

आचार्य भिक्षु स्वामी के उस पथ दर्शन ओर विचार धारा से स्वतः ही एक पंथ तेरापंथ बना ओर उसी सत्य के सूत्रपात से तेरापंथ जन जन का मेंरापंथ बन गया

कार्यशाला के सम्मानित मुख्य प्रशिक्षक राजेंद्रजी सेठिया युवक रतन एवं प्रवक्ता उपासक जिन्होंने अलग अलग तीन सेशन में काफी कुछ तेरापंथ मेरापंथ की बातों को उदाहरण एवं कहानियों के माध्यम से बताया आचार्य श्री भिक्षु के त्रि शताब्दी वर्ष चल रहा हे उस तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला द्वारा तेरापंथ की मौलिक सिद्धांत,मर्यादा एवं कार्य व्यवस्था,

मान्यता को विस्तार रूपी समझाया जिसमें धर्म-अधर्म, लौकिक-लोकोत्तर,हिंसा-अहिंसा,पाप-पुण्य, दान-दया, प्रतिमा-पूजा, आदि अनेक बिंदुओ को खुलकर बताया कई भाई बहनों ने जिज्ञासा भी रखी उसका सरलता से समाधान किया।

 साध्वीवृन्द द्वारा तेरापंथ मेरापंथ के बारे मे गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी

 कार्यशाला में 400के करीब संभागियों ने भाग लिया।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष राणमलजी द्वारा राजेंद्रजी सेठिया का तिलक व दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिवादन किया गया।

तेरापंथी महासभा कार्यकारणी सदस्य जोधपुर संभाग एवं बालोतरा प्रभारी गौतमजी सालेचा भी उपस्थित थे

सभा पदाधिकारी द्वारा राजेंद्रजी सेठिया ओर गौतमजी सालेचा का साहित्य से सम्मान किया गया। तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला में पारलु, आसोतरा, टापरा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी भाग लिया

कार्यशाला सहयोगी

शा लालचंदजी राणमलजी शंकरलालजी सुभाषचंदजी गौतमचंदजी रतनलालजी भरतकुमारजी हितेशकुमारजी फोलामेहता विमल ग्रुप को दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया ओर धन्यवाद आभार प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री मोहन बाफना ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button