उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में तहसील सदर में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*खीरी पुलिस*
*दिनांक- 18 जुलाई 2026*
*जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में तहसील सदर में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया*
आज दिनांक 18.07.2026 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी, श्री अंजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर “संपूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई । इस दौरान दोनो अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।


Subscribe to my channel


