बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जलदाय विभाग वर्षों बाद पानी के बिल बांटकर आमजन पर न डाले आर्थिक बोझ – ब्याज व पेनल्टी तत्काल माफ की जाए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जलदाय विभाग वर्षों बाद पानी के बिल बांटकर आमजन पर न डाले आर्थिक बोझ – ब्याज व पेनल्टी तत्काल माफ की जाए

जलदाय विभाग द्वारा वर्षों बाद शहर में पानी के बिलों का वितरण शुरू किया गया है। एक साथ हजारों रुपये के बिल जारी किए जा रहे हैं, जिन्हें गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एकमुश्त जमा कर पाना संभव नहीं है।

सबसे गंभीर बात यह है कि विभाग द्वारा वर्षों तक नियमित बिल वितरण नहीं किया गया, जो पूरी तरह विभागीय लापरवाही है। अब उसी लापरवाही का खामियाजा आम उपभोक्ताओं से ब्याज एवं पेनल्टी के रूप में वसूला जा रहा है, जो किसी भी दृष्टि से न्यायसंगत नहीं है।

कई ऐसे घर भी हैं, जहां लंबे समय से नियमित पेयजल आपूर्ति तक नहीं हो रही है, फिर भी उनके नाम हजारों रुपये के बिल जारी कर दिए गए हैं। यह आमजन के साथ अन्याय है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की सरकार के समय भी जल उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ब्याज एवं पेनल्टी माफ करने का निर्णय लिया गया था। वर्तमान सरकार को भी जनहित में उसी प्रकार का निर्णय लेते हुए सभी उपभोक्ताओं का ब्याज एवं पेनल्टी माफ करनी चाहिए तथा बिलों का भुगतान आसान मासिक किश्तों में जमा कराने की व्यवस्था करनी चाहिए।

यदि शीघ्र ही आमजन को राहत नहीं दी गई, तो जनता अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जलदाय विभाग एवं राज्य सरकार की होगी।

रामेश्वर प्रजापत

प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button