उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 18 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम करेंगी अध्यक्षता

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 जुलाई 2026। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे से तहसील सदर, बस्ती में किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगी। कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित समय पर तहसील सदर पहुंचकर सम्पूर्ण समाधान दिवस का लाभ उठाएं।
Subscribe to my channel


