जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
ओबीसी में वंचित समाजों को प्रतिनिधित्व और 27% आरक्षण पर बनी सर्वसम्मति :- अनिल जयहिंद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर, 16 जुलाई। राजस्थान ओबीसी कांग्रेस एडवाइजरी काउंसिल की प्रथम बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में आल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन अनिल जयहिंद मुख्य अतिथि रहे, जबकि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने अध्यक्षता की। ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन हरसहाय यादव ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया तथा संचालन किया।
बैठक में वरिष्ठ नेता डॉ. चन्द्र भान, प्रहलाद गुंजल सहित काउंसिल के सदस्य श्रवण तंवर, राजेन्द्र सेन, भीमराज भाटी, मनीष यादव, ललित यादव, ललित तूनवाल, रफीक खान, पुखराज पाराशर, जी.आर. खटाना, अभिमन्यु पूनिया एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में राजस्थान में ओबीसी वर्ग की वर्तमान स्थिति, जातिगत जनगणना को शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से कराने, वर्तमान 21 प्रतिशत आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने तथा इसे बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने, शिक्षा, रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाओं को मजबूत बनाने, लोकसभा एवं विधानसभा में जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने तथा जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर ओबीसी वर्ग की सभी जातियों को उनकी संख्या के अनुपात में टिकट, पद, जिम्मेदारियां एवं संगठनात्मक प्रतिनिधित्व देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि ओबीसी वर्ग के उन समाजों को, जिन्हें अब तक विधानसभा, लोकसभा, संगठन और सत्ता में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है, उन्हें प्राथमिकता के साथ अवसर दिए जाएं ताकि सामाजिक न्याय और समावेशी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में वर्तमान 21 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत किए जाने की मांग पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति व्यक्त की। साथ ही ओबीसी वर्ग के समग्र विकास के लिए अल्पकालिक (6 माह), मध्यमकालिक (1–2 वर्ष) एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने तथा नई योजनाओं के सुझावों पर भी सहमति बनी।
बैठक के अंत में ओबीसी वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए ठोस रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में व्यस्था में भंवर लाल विश्नोई, मोतीबाबा फूले , उमा कराल आदि रहे

Subscribe to my channel


