उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती जिला महिला चिकित्सालय में 60 पौधों का हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा एवं विभागाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई कुंवर (वी.रा.त.कुं.) जिला महिला चिकित्सालय, बस्ती में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बस्ती तथा रोटरी क्लब बस्ती के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सुधांशु द्विवेदी, डॉ. संतोष मौर्य, डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र यादव, डॉ. अनीता वर्मा, आईएमए बस्ती के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, सिस्टर सुमनलता, सिस्टर सुमनलता वर्मा, सिस्टर पूनम, सिस्टर संध्या, सिस्टर सुमन रानी, शिवशंकर कुमार, मो. अनीस अहमद, शैलेन्द्र राय, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नरेन्द्र कनौजिया, फूलचन्द चौधरी, राकेश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, रितेश चौधरी सहित चिकित्सालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक आवश्यक उनकी देखभाल और संरक्षण करना है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से रोपे गए पौधों की नियमित देखरेख करने का आह्वान किया ताकि वे स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सकें और भविष्य में पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार बनें।
यह अभियान प्रदेश सरकार के व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Subscribe to my channel


