देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

दिल ढूंढता है, फिर वही फुर्सत के रात दिन…. गीत संगीत संध्या कार्यक्रम 12 जुलाई को , बैनर का हुआ विमोचन 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा 12 जुलाई की संध्या को नोखा रोड़ के रामदेव कॉलोनी स्थित अहम् अकेडमी इंग्लिश स्कूल परिसर हॉल में “दिल ढूंढता है फिर वही फुर्सत के रात दिन” गीत संगीत की संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के बैनर का विमोचन सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क परिसर में शुक्रवार की शाम को किया गया । इस कार्यक्रम से जुड़े संगीत कला प्रेमी सैय्यद अख्तर ने

इस बाबत शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की गायिका अफसा खान इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल के साथ सदाबहार हिंदी फिल्मों के डुयेट सोंग्स की प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम आयोजक मेघराज ने बताया कि

  राज खंजाची, नारायण बिहाणी, इंजीनियर कमलकांत सोनी, राधेश्याम ओझा, सुरेश जोशी, जावेद मिर्जा, विक्रम सिंह पडिहार, पवन कुमार चढ्ढा, विनोद सक्सेना,हरिनारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण भाटी, वीणा ओझा, मास्टर उदय सिंह, मास्टर दिव्यांशु अग्रवाल, हेमंत शर्मा, रामकिशोर यादव , कमलजीत कौर, राधाकृष्णन सोनी , शाकिर हुसैन चौपदार , भरत पांडे, पूजा चौधरी, अनिता चौधरी,घनश्याम सोलंकी , सूरजाराम नांगल, भवानी सिंह चौहान सहित अन्य कलाकारों द्वारा अफसा खान के साथ शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम मंच संचालन कमलकांत सोनी करेंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button