बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालोतरा में सेवा, शिक्षा और संस्कार का संदेश, 30 जरूरतमंद परिवारों को मिला खाद्यान्न, विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 6 जुलाई। युग प्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा विश्व बंधुत्व, विश्व शांति एवं मानव कल्याण मिशन के अंतर्गत मणिद्वीप अध्यात्म परिवार की ओर से रविवार को माहेश्वरी कॉलोनी स्थित हर्षित हवेली में सेवा, शिक्षा एवं संस्कार सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग और युवाओं को व्यक्तित्व विकास एवं संस्कारों पर प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 30 जरूरतमंद परिवारों को मासिक खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई तथा युवाओं को जीवन में शिक्षा, संस्कार और सेवा के महत्व पर प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि वैद्य गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सेवा का समन्वय ही सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश बांठिया, कवि अशोक खीमराज प्रदीप और रतनलाल छाजेड़ ने बताया कि मणिद्वीप अध्यात्म परिवार वर्ष 1996 से सेवा, शिक्षा, खाद्यान्न वितरण और संस्कार सृजन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है तथा समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

बालोतरा जिला प्रभारी जितेंद्र–आरती मंत्री ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक करीब 40 हजार विद्यार्थियों को लगभग 4 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शिक्षा सहयोग प्रदान किया जा चुका है।

इस अवसर पर सीमा पिंकी राजपुरोहित और डिंपल दुर्गेश कंवर ने बताया कि संस्था से मिले शिक्षा सहयोग के कारण ही वे अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकीं। वहीं जय बागरेचा ने सीए फाइनल तक की शैक्षणिक यात्रा में मिले सहयोग के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। भगवती राव, जय श्री, लक्ष्मी तीजा भील सहित अन्य परिवारों ने मां अन्नपूर्णा के मासिक खाद्यान्न प्रसाद वितरण के लिए वात्सल्यमयी मां बसंती मनिहार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मणिद्वीप अध्यात्म परिवार के सदस्य पारस गोटी, नैनमल, विजयादेवी तातेड, परमेश्वर वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button