उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जिला एकीकरण समिति की बैठक 9 जुलाई को, कलेक्ट्रेट सभागार में होगी आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 03 जुलाई 2026। जिला एकीकरण समिति की बैठक आगामी 09 जुलाई 2026 को सायं 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिला एकीकरण समिति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
Subscribe to my channel


