उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में UPTET 2026 की द्वितीय पाली का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, परीक्षा हुई शांतिपूर्ण और नकलविहीन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 3 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की द्वितीय पाली को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ए.पी.एन.पी.जी. कॉलेज एवं बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वार, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को शासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की आशंका पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button