विधायक शिव अरोरा का एक ओर संकल्प पूर्ण होने के ओर विधायक का भरोसा 2026 से शुरू होगा रुद्रपुर का मेडिकल कॉलेज,विधायक के प्रस्ताव 14 करोड़ से मेडिकल कॉलेज मे लगी एमआरआई मशीन, डायग्नोस्टिक लैब बनकर तैयार जनता मिलेगी बड़ी राहत
MLA Shiv Arora is confident that another resolution of his will be fulfilled; Rudrapur Medical College will start functioning from 2026. MLA's proposal is to install MRI machine in the medical college at a cost of Rs 14 crores, diagnostic lab is ready and people will get great relief.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का किया दौरा जहाँ उन्होंने प्राचार्य ऊषा रावत के साथ मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था का जायजा लिया।
विधायक शिव अरोरा ने बताया उन्होंने विधायक बनने से पहले 13 बिन्दुओ का जो संकल्प पत्र जारी किया था उसमे से मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी एक संकल्प मे से था तो वही विधायक बनने के बाद उन्होंने लगातार मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर विधानसभा मे मुद्दा उठाने से लेकर प्रदेश के मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वास्थ मंत्री को पत्र के माध्यम से आग्रह किया था की मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना चाहिए, इसकी आवाज समय समय पर विधानसभा सत्रों के दौरान भी उठायी थी,वही उनके लगातार किये जा रहें प्रयास मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विकास रूपी सोच के अनुरूप ओर स्थानीय जिला प्रशासन के कार्य करने की सोच के चलते ओर विधायक के लगातार मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप यह रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण अब पूर्ण होने की ओर है।

विधायक ने रुद्रपुर एक सुखद जानकारी देते हुऐ बताया 25 जून 2026 को एनएमसी नेशनल मेडिकल काउंसिल ऑफिस इंडिया पुणे के चार सदस्य टीम डॉ शेखर प्रधान के नेतृत्व मे रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निरिक्षण हेतु आई थी जिसमे डॉ अहमद हुसैन, डॉ सोरदीप रे, डॉ रविंद्र पाटिल शामिल थे, जिन्होंने पूरे मेडिकल कॉलेज का दौरा किया कि 2026 से मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ करने हेतु बुनयादी सुविधा पूर्ण है या नहीं मगर जानकारी अनुसार पता लगा है कि टीम ने सर्वें मे रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को शुरू करने हेतु अनुकूल पाया ओर रिपोर्ट सकारात्मक है। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष निर्देशन मे हमको पूरी उम्मीद है 2026 से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज मे एमबीबीएस की कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी ओर 2026 नीट के काउंसलिंग में रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को दिए गए 100 एमबीबीएस सीटों की काउंसलिंग कर छात्रों को मेडिकल पढ़ाई आरम्भ हो जायेगी।

विधायक बोले उन्होंने जो संकल्प रुद्रपुर की जनता से व्यक्त किया था की मेडिकल कॉलेज को आरंभ करेंगे वह अब आरंभ होने की ओर है हमें पूरी उम्मीद है की इसी वर्ष 2026 से मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं आरंभ हो जायेगी।
वही विधायक शिव अरोरा ने जानकारी दी उनके 13 फरबरी 2023 को मुख्यमंत्री को दिये गये एमआरआई मशीन लगाने के प्रस्ताव जोकि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन इंस्टॉल कार्य पूर्ण होने की तरफ है उन्होंने स्वयं मौके पर निरीक्षण किया मरी कक्षा में लगने वाली मशीनों को स्वयं देख उन्होंने बताया 14 करोड़ से 1.5 टेस्ला मशीन जिसके द्वारा मरीजों की गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा अब गरीब आदमी को बाहर से प्राइवेट मे एमआरआई नहीं करना पड़ेगा जिसकी सुविधा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध होगी साथ ही टेस्टिंग लेब( POCT ) भी जल्द आरम्भ होने जा रही है।

विधायक शिव अरोरा ने जानकारी दी मेडिकल कॉलेज मे 7 प्रोफेसर, 5 एसोसिएट प्रोफेसर, 6 असिस्टेंट प्रोफेसर, 5 सीनियर रेडियोलॉजिस्ट, 19 जूनियर रेडियो लार्जेस्ट की नियुक्ति रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में 90% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विधायक शिव अरोरा ने कहाँ 2026 से यह मेडिकल कॉलेज आरंभ होने जा रहा है जो उन्होंने संकल्प लिया था जिसके लिए लगातार 4 वर्ष से संघर्ष कर रहे थे अब संकल्प पूर्ण होने की ओर है इसलिये विशेष रूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनयाल का इसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं
इस दौरान प्राचार्य ऊषा रावत, डॉ एसएस भंडारी, सृजन श्रीवास्तव, सुमन पंत, डॉ हेमन्त दत्त, डॉ आदित्य कुमार, डॉ वरुण प्रसाद व भाजपा नेता राधेश शर्मा, सोनू अनेजा, बिट्टू चौहान, मनोज मदान, सुनील यादव, आदेश भरद्वाज, मनोज कर विधान राय, मयंक कक्कड़ सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहें।
Subscribe to my channel


