बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महावीर इंटरनेशनल ने किया अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम बांठिया ने संगठन के सभी सदस्यों एवं केंद्रों से 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध किया है।

वीर ओम बांठिया ने कहा कि भारत के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग को आज पूरे विश्व में सम्मान के साथ अपनाया जा रहा है और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने महावीर इंटरनेशनल के सभी केंद्रों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में सदस्यों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में योगदान दें।

विशेष रूप से बालोतरा क्षेत्र के लिए उन्होंने नाकोड़ा तीर्थ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व जोन चेयरमैन पारसमल भंडारी एवं बाड़मेर-बालोतरा जोन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में बालोतरा एवं बालोतरा वीरा केंद्र के सदस्यों को योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

महावीर इंटरनेशनल ने योग को स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button