बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 19 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर के बालोतरा आगमन पर भाजपा उपाध्यक्ष प्रभा सिंघवी द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान प्रभा सिंघवी ने राखी राठौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के सफल नेतृत्व, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी राखी राठौर का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
राखी राठौर ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और महिला सहभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Subscribe to my channel


