धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
प्रत्येक घर लगे परिंडे, व प्रत्येक व्यक्ति लगाए एक परिंडा यही लक्ष्य : दवे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पिछले काफी सालों से कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बालोतरा शहर व आसपास के क्षेत्रों में निशुल्क परिंडे वितरित कर रही है व सभी सदस्यों द्वारा भी प्रत्येक आवश्यक जगहों पर परिंडे लगाए जा रहे हैं ।
संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से सैल्फी विथ परिंडा व हर घर परिंडा, हर गली खेली अभियान के अंतर्गत हर वर्ष सैकड़ों परिंडे वितरित किए जाते है । इस कड़ी में कृष्णा खेल संस्थान के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान द्वारा रिफाइनरी क्षेत्र में परिंडे लगाए गए।इसके साथ ही संस्थान प्रत्येक व्यक्ति 5 परिंडे निशुल्क भी वितरित कर रही है।
मुकेश सिंह ने बताया कि अभी धर्मेंद्र दवे के नेतृत्व में निशुल्क परिंडे, प्याऊ लगाना, व पानी की खेलिया लगाने का कार्य किया जा रहा है इसके साथ एल एंड टी कंपनी के कर्मचारियो के साथ एच एस ई ट्रेनिंग सेंटर पर मूक पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गये ।
यह परिंडे संस्थान द्वारा हर वर्ष लगाए जा रहे है।
इस अवसर पर सुजीत चंद्र, अजय कुमार, तरुणसिंह, नारनाराम, अर्जुनसिंह, लक्ष्मण, ओमप्रकाश, वीरेंद्रसिंह, विकास, चंदन, डॉ. हेमंत, कैप्टन विजय सिंह, JN मिश्रा सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


