देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महाराणा प्रताप ने राजस्थान का गौरव बढ़ाया: भंडारी
महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी शौर्य गाथा को याद किया गया।
कृष्णा सेवा संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास ने बताया कि आज महाराणा प्रताप की जयंती पर संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित, सरंक्षक गौतम चौपड़ा सहित संस्था के सदस्यों द्वारा उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा से याद किया गया।
व्यास ने सदस्यों को प्रताप की जीवन गाथा के बारे में बताते हुए कहा कि महाराणा प्रताप वो वीर है जिन्होंने घास की रोटी खाना स्वीकार कर लिया लेकिन अकबर की अधीनता जीवनपर्यंत स्वीकार नहीं की,इस राजपूती योद्धा ने हर राजस्थानी का स्वाभिमान और गौरव बढ़ाया है आज उनको याद करते हुए हम सभी खुद को सौभाग्यशाली समझ रहे है।
पारस भंडारी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने चितोड़ दुर्ग की रक्षा करने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया ऐसे वीर सपूत की जयंती पर हम सभी सदस्य उनको नमनः करते है।
कोषाध्यक्ष आनंद दवे ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे के निर्देशन से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें उपाध्यक्ष विमल मालवीय,सुरेश बोराणा सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


