बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा देहात की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
भाजपा बीकानेर देहात की मासिक संगठनात्मक बैठक आज भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, मंडलों के कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति और बूथ स्तर की सक्रियता पर आधारित है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष समाज के बीच रहकर जनसेवा का कार्य करता है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी आधार पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भाजपा बीकानेर देहात संगठनात्मक दृष्टि से लगातार मजबूत हो रहा है और सभी मंडलों में सक्रिय रूप से कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने का आह्वान किया भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठनहित और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हैं इसी समर्पण और सक्रियता के बल पर भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।
आज की बैठक में जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री कैलाश विश्नोई, दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मोहन ढाल, जसवंत दैया, मंत्री राजाराम ओझा, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, आईटी संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र स्वामी, निशु लिम्बा, प्रवक्ता महेंद्र ढाका सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष सोनी
जिला मीडिया संयोजक भाजपा बीकानेर देहात।

Subscribe to my channel


